Wednesday, September 23, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGसेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभू शरण प्रसाद एवं गृह विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. नेहा कुमारी के निर्देशन में गृह विज्ञान विभाग की दस छात्राओं की टीम ने विकासखंड करंडा के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।

 

छात्राओं ने ग्राम पंचायत क्षेत्र, सौरभ रामलीला मंच, चोचकपुर रामलीला मंच तथा गोसंदपुर महादेव मंदिर के समीप नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। नाटक के माध्यम से महिला एवं बाल कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। लोगों ने छात्राओं की प्रस्तुति को उत्साहपूर्वक देखा और योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। छात्राओं ने सरल एवं प्रभावी संवाद के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।

प्राचार्य डॉ. शंभू शरण प्रसाद ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा की भावना विकसित करते हैं। साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। गृह विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. नेहा कुमारी ने छात्राओं के सक्रिय योगदान की प्रशंसा की। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button