Wednesday, September 23, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalन्यायालय के वारंट पर बिरनो पुलिस ने नौ वांछितों को किया गिरफ्तार

न्यायालय के वारंट पर बिरनो पुलिस ने नौ वांछितों को किया गिरफ्तार

गाज़ीपुर। बिरनो थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर नौ वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपियों के घर पहुंचकर नियमानुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपियों में शंकर और मंगरू निवासी बद्धोपुर भोजउपुर, हरिभजन राजभर निवासी नसरतपुर, कैलाश निवासी गौरया पारा, सर्वजीत निवासी कहोतरी, जंगीराम निवासी नसरतपुर, बिदू निवासी बिरनो, अवधेश यादव निवासी इनवां (तियरा) तथा समरजीत यादव निवासी बिरनो शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पर्याप्त पुलिस सुरक्षा के साथ आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। बिरनो थानाध्यक्ष पन्ने लाल यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना के मामले में वारंट जारी होने पर नौ वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button