Friday, August 21, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsभाजपा जिला कार्यालय पर मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि

भाजपा जिला कार्यालय पर मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की छठवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबू जी कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देकर की। इसके बाद उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्रवादी विचारों पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह मूल्यों पर आधारित राजनीति के प्रतीक थे। उनका त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि बाबू जी कल्याण सिंह हिंदुत्व और सुशासन के पर्याय थे। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के लिए सत्ता का त्याग किया और अपना पूरा जीवन राष्ट्र व समाज की सेवा के लिए समर्पित किया।

जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि कल्याण सिंह ने प्रदेश में शिक्षा, प्रशासन और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने में भी उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, दयाशंकर पांडेय, सुरेश बिंद, राजन प्रजापति, अविनाश सिंह, गर्वजीत सिंह, प्रमोद राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री सुमित तिवारी ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button