Tuesday, August 18, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalविद्यालयों में निरीक्षण, छात्रों की उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

विद्यालयों में निरीक्षण, छात्रों की उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने विकास खंड सदर के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय बीकापुर एवं कम्पोजिट विद्यालय बबेड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय तथा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।

कम्पोजिट विद्यालय बीकापुर में 205 नामांकित छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 131 विद्यार्थी उपस्थित मिले। सभी शिक्षक उपस्थित रहे। सीडीओ ने विद्यालय में स्थित एस्ट्रो लैब का अवलोकन किया। उन्होंने कक्षा एक, दो एवं तीन के विद्यार्थियों से किताबें पढ़वाकर उनकी शैक्षणिक क्षमता का आकलन किया। विद्यार्थियों के संतोषजनक प्रदर्शन पर उन्होंने बच्चों को चॉकलेट एवं टॉफी वितरित की।

इसके बाद उन्होंने कम्पोजिट विद्यालय बबेड़ी का निरीक्षण किया। यहां 225 नामांकित विद्यार्थियों के सापेक्ष 140 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। विद्यालय परिसर में पानी जमा होने पर सीडीओ ने प्रधानाध्यापक को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। कक्षा एक, दो, सात एवं आठ के विद्यार्थियों से विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया। इस दौरान बच्चों में चॉकलेट वितरित की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति, आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में आवश्यक सुधार के संबंध में संबंधित अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button