HomeLocalअभियोजन कार्यालय के दो आरक्षियों ने लोअर पीसीएस परीक्षा में हासिल की...

अभियोजन कार्यालय के दो आरक्षियों ने लोअर पीसीएस परीक्षा में हासिल की सफलता

गाजीपुर। आंतरिक लेखा एवं परीक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित असिस्टेंट अकाउंटेंट (लोअर पीसीएस) परीक्षा में गाजीपुर के अभियोजन कार्यालय में तैनात आरक्षी अमित पासवान और आरक्षी नंदेश्वर यादव ने सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। दोनों मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में गाजीपुर के अभियोजन कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

आरक्षी अमित पासवान वर्ष 2019 बैच के सिपाही हैं, जबकि आरक्षी नंदेश्वर यादव वर्ष 2020 बैच के आरक्षी हैं। दोनों ने अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए पढ़ाई के लिए समय निकालकर कड़ी मेहनत और लगन से परीक्षा की तैयारी की। उनकी सफलता की जानकारी मिलते ही सहकर्मियों, अधिकारियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जताते हुए दोनों को बधाई दी।

अमित पासवान और नंदेश्वर यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद के साथ गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और संयुक्त निदेशक (जेडी) अभियोजन के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने कहा कि परिजनों के सहयोग और वरिष्ठ अधिकारियों के निरंतर मार्गदर्शन से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। दोनों ने भविष्य में भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments