गाजीपुर। अभियोजन कार्यालय में तैनात आरक्षी अमित पासवान और आरक्षी नंदेश्वर यादव ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। दोनों मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में गाजीपुर के अभियोजन कार्यालय में नियुक्त हैं।
आरक्षी अमित पासवान वर्ष 2019 बैच के सिपाही हैं, जबकि आरक्षी नंदेश्वर यादव वर्ष 2020 बैच के आरक्षी हैं। दोनों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए बेहतर कार्य और मेहनत से अपनी पहचान बनाई है। उनकी सफलता पर सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।
अमित पासवान और नंदेश्वर यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) और संयुक्त निदेशक (JD) अभियोजन को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से उन्हें निरंतर बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली। दोनों आरक्षियों ने भविष्य में भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात














