Saturday, July 4, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGआयुष्मान आरोग्य मंदिर का राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हेतु वर्चुअल मूल्यांकन

आयुष्मान आरोग्य मंदिर का राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हेतु वर्चुअल मूल्यांकन

गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा के अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र नौदर का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणन के लिए वर्चुअल एसेसमेंट किया गया। यह मूल्यांकन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार पांडे, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह तथा मंडलीय क्वालिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. आर.पी. सोलंकी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

 

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना, बेहतर प्रदर्शन करने वाली स्वास्थ्य इकाइयों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाना तथा मरीजों का सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास मजबूत करना है। इस योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वास्थ्य इकाइयों को वित्तीय प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाता है।

 

वर्चुअल एसेसमेंट के दौरान उपकेंद्र की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कुमारी कंचन और एएनएम विमला राय ने स्वास्थ्य सेवाओं, अभिलेखों और आवश्यक दस्तावेजों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। मूल्यांकन टीम ने विभिन्न मानकों के अनुरूप उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं का निरीक्षण किया।

 

इस पूरी प्रक्रिया में जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभुनाथ, डीसीपीएम अनिल कुमार वर्मा, जिला क्वालिटी सलाहकार अनिल शर्मा सहित जिला प्रशासन का सहयोग रहा। वहीं ब्लॉक स्तर पर अधीक्षक डॉ. अवधेश राव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक राय, बीसीपीएम प्रमोद कुमार, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर विशाल राय तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उपकेंद्र नौदर राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरते हुए प्रमाणन प्राप्त करेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को और बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button