Saturday, June 13, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarबिरनो ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों की बैठक...

बिरनो ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों की बैठक सम्पन्न

गाज़ीपुर। शुक्रवार को बिरनो विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, खंड विकास अधिकारी कौस्तुभ मणि पाठक, पशु चिकित्सा अधिकारी गुरुदेव मौर्य, कृषि विभाग के एडीओ एजी विजय कुमार, पूर्व प्रमुख सुभाष गुप्ता, राजेंद्र यादव पप्पू, अभिमन्यु सिंह मन्नू, शचींद्रनाथ सिंह लल्लन तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विकास कार्यों पर हुई चर्चा

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाते हुए उन्हें प्रशासक का दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल भी समाप्ति की ओर है और उन्हें भी सम्मान प्राप्त होगा।

इस दौरान वर्ष 2026-27 में कराए जाने वाले विकास कार्यों के संबंध में क्षेत्र पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव प्राप्त किए गए। बैठक में पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं और भावी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

वृक्षारोपण एवं कार्यालय का उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान विकास खंड परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने नव निर्मित खंड विकास अधिकारी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।

दिवंगत प्रधान को दी श्रद्धांजलि

बैठक के दौरान क्षेत्र के निवर्तमान प्रधान प्रशासक एवं कौड़री ग्राम प्रधान रहे जगनारायण यादव के निधन पर उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संवेदना व्यक्त की।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर पप्पू यादव तांती, धर्मेन्द्र शर्मा, मेवा यादव, नागेंद्र कुशवाहा, कमलेश यादव, विनोद गुप्ता, श्रवण प्रजापति, रामनवल यादव, अजीत दुबे, अजीत सिंह, विनोद पटेल, गुड्डू गुप्ता, जीवा भाई, गंगा राम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button