Friday, May 29, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGमेडिकल कॉलेज में तीमारदार की पिटाई करने वाला बाउंसर गिरफ्तार

मेडिकल कॉलेज में तीमारदार की पिटाई करने वाला बाउंसर गिरफ्तार

गाजीपुर – मेडिकल कॉलेज में तीमारदार की पिटाई के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने कथित बाउंसर अभिमन्यु सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में हुई थी, जहां अपनी बेटी का इलाज कराने पहुंचे एक युवक के साथ बाउंसर ने बेरहमी से मारपीट की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

पीड़ित युवक ने आरोप लगाया था कि मामूली कहासुनी के बाद बाउंसर ने उसके साथ अभद्रता करते हुए जमकर पिटाई की। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने तत्काल संज्ञान लिया और अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आनंद मिश्रा से फोन पर नाराजगी जताते हुए साफ शब्दों में कहा कि यदि ऐसी घटनाएं नहीं रुकीं तो वह मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था बंद कराने तक की मांग करेंगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button