Friday, May 29, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeसपा नेत्री के जेठ गिरफ्तार, बिंदु बाला और पति फरार

सपा नेत्री के जेठ गिरफ्तार, बिंदु बाला और पति फरार

गाजीपुर – रंगदारी, धमकी और मारपीट के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव बिंदु बाला बिंद के जेठ अच्छेलाल बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बिंदु बाला बिंद और उनके पति केशव बिंद अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के मुताबिक, अधिवक्ता जगतमोहन बिंद की शिकायत पर 28 मई 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि बिंदु बाला बिंद, उनके पति केशव बिंद और अच्छेलाल बिंद ने अधिवक्ता से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि इसी मामले में कार्रवाई करते हुए अच्छेलाल बिंद को गिरफ्तार किया गया है।

अधिवक्ता जगतमोहन बिंद ने आरोप लगाया कि गाजीपुर सदर विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी छोड़ने के लिए उन पर राजनीतिक दबाव बनाया गया। उनका कहना है कि 16 मार्च 2026 को फोन कर उनसे चुनावी दावेदारी वापस लेने या 5 लाख रुपये देने को कहा गया। विरोध करने पर धमकी दी गई।

उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को बिंदु बाला बिंद और अच्छेलाल बिंद उनके घर पहुंचे और दोबारा रंगदारी मांगी। लगातार धमकियों से भयभीत होकर उन्होंने 50 हजार रुपये भी दिए। पीड़ित अधिवक्ता ने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अच्छेलाल बिंद पर सदर कोतवाली में मारपीट, धमकी, रंगदारी और धोखाधड़ी समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button