गाजीपुर – थाना बरेसर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 29 मई 2026 को की गई।पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ अभियान चलाकर वारंटी अभियुक्त सिकन्दर यादव निवासी अलावलपुर तथा संजय यादव और हरेराम यादव निवासी खानपुर को उनके घरों से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अपर सिविल जज (जू0डि0)/जेएम कक्ष संख्या-03 मुहम्मदाबाद-गाजीपुर एवं जेएम-03 न्यायालय में विभिन्न मामलों में वारंट जारी था। इनमें मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने जैसी धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत जनपद में वांछित और वारंटी अपराधियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है, जिससे कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।














