Friday, May 29, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर - 300 रुपए के लिए ईंट से हत्या करने वाला आरोपी...

गाजीपुर – 300 रुपए के लिए ईंट से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर – कासिमाबाद थाना क्षेत्र में ईंट से हमला कर युवक की हत्या करने की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईंट, खून लगे कपड़े और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना कासिमाबाद में दर्ज मु0अ0सं0 202/2026 धारा 103(1) बीएनएस की विवेचना के दौरान पता चला कि 24 मई 2026 को मृतक बालालखन्दर और आरोपी रंजय उर्फ जब्बर के बीच 300 रुपये को लेकर शराब के नशे में विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने ईंट से मृतक के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के खुलासे के बाद 28 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक राजनरायन ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी रंजय उर्फ जब्बर निवासी हसनपुर थाना कासिमाबाद को गंगौली-मोहम्मदाबाद रोड स्थित नट बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button