गाजीपुर – थाना कोतवाली पुलिस ने नकबजनी और चोरी के मामलों में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल एक लाख रुपये नकद, दो जोड़ी पायल और एक करधन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 29 मई 2026 को चौकी प्रभारी महाराजगंज उपनिरीक्षक युगल किशोर राय अपनी टीम के साथ कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान बिलईचिया मोड़ से विशाल बिन्द उर्फ प्रभास और शैलेश उर्फ झुन्नू को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी थाना कोतवाली में दर्ज नकबजनी और चोरी के मामलों में वांछित थे।
पुलिस ने बताया कि मु0अ0सं0 04/2026 से संबंधित 80 हजार रुपये, जेवरात तथा मु0अ0सं0 327/2026 से संबंधित 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और चोरी जैसी धाराएं शामिल हैं।














