Monday, May 25, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGकरण्डा पुलिस मुठभेड़ में पॉक्सो आरोपी घायल, तमंचा व बाइक बरामद

करण्डा पुलिस मुठभेड़ में पॉक्सो आरोपी घायल, तमंचा व बाइक बरामद

गाजीपुर – करण्डा थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, थाना करण्डा में दर्ज पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित अभियुक्त मो. तस्लीम को मैनपुर ताल के पास चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी करण्डा भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 0.315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में नया मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त मो. तस्लीम पुत्र स्व. शमीम निवासी ग्राम मैनपुर, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर का बताया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button