Monday, May 18, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarसंभावित बाढ़ और कटान को लेकर डीएम ने निर्माण कार्यों का किया...

संभावित बाढ़ और कटान को लेकर डीएम ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

गाजीपुर – संभावित बाढ़ और कटान को देखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील सदर क्षेत्र के कुर्था तथा तहसील सैदपुर स्थित बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर परिसर में चल रहे कटान रोधक कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और मानकों के अनुरूप हो रहे कार्यों की गहन समीक्षा की।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी परियोजनाएं समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता, उपजिलाधिकारी सैदपुर ज्योति चौरसिया समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button