HomeCrimeगाजीपुर में स्कूली वाहन पलटा, कई बच्चे घायल

गाजीपुर में स्कूली वाहन पलटा, कई बच्चे घायल

गाजीपुर – जखनिया थाना क्षेत्र के डिल्ला गांव में सोमवार को स्कूली मैजिक वाहन पलटने से करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। वाहन शंकरपुर स्थित रामदुलारी राम नारायण इंटर कॉलेज के बच्चों को छोड़ने जा रहा था। गंगाराम के खेत के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन गड्ढे में पलट गया। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य कर बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे में कन्हैया का हाथ टूट गया, जबकि शिवम के सिर में गंभीर चोट आई। चालक के मोबाइल पर बात करने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुष्टि नहीं हुई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments