Sunday, April 19, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeफार्मर आईडी में लापरवाही पर दो लेखपाल निलंबित, 1.48 लाख किसान अभी...

फार्मर आईडी में लापरवाही पर दो लेखपाल निलंबित, 1.48 लाख किसान अभी भी वंचित

गाजीपुर – फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) बनाने में लापरवाही बरतने वाले लेखपालों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जगदीशपुर विद्यापति की लेखपाल अनुराधा यादव और जरगो के आमोद प्रकाश को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा बिराइच के नरेंद्र उपाध्याय और नवदर के सूरज यादव के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है, जबकि शिवदीप झा, राजू राम और दुष्यंत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जिले में कुल 5,71,518 किसानों में से अब तक केवल 4,22,978 (करीब 74 प्रतिशत) किसानों ने ही फार्मर आईडी बनवाई है। शेष 1,48,720 किसान अभी भी पंजीकरण से वंचित हैं, जिससे खरीफ सीजन से पहले खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर संकट की स्थिति बन सकती है।

शासन ने 8 अप्रैल से उर्वरक, बीज, कृषि यंत्र, गेहूं खरीद और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी है। इसके लिए प्रशासन ने 2600 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात कर अभियान तेज कर दिया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button