Friday, April 10, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarगाजीपुर में जिला सुरक्षा समिति की बैठक, सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों...

गाजीपुर में जिला सुरक्षा समिति की बैठक, सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों पर सख्त निर्देश

गाजीपुर – जिला सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी अधिकारियों को स्वयं उपस्थित रहने और कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट फोटो सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

हिट एंड रन मामलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस विभाग को कार्यशाला आयोजित करने और मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग ने बताया कि वर्तमान में ऐसा कोई मामला लंबित नहीं है।

यातायात निरीक्षक द्वारा प्रस्तुत दुर्घटना संबंधी रिपोर्ट की जिलाधिकारी ने सराहना की और भविष्य में अन्य बिंदुओं को भी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करने को कहा। स्कूल वाहनों की जांच, हेलमेट और सीट बेल्ट के पालन, तथा ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर जुर्माना लगाने और विशेष अभियान चलाने को कहा गया। सड़क दुर्घटना में घायलों को “गोल्डन ऑवर” में अस्पताल पहुंचाने के लिए आम लोगों को जागरूक करने और राहवीर योजना के तहत 25,000 रुपये पुरस्कार की जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

हाईवे पर अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा संचालन, शराब पीकर वाहन चलाने और मोबाइल इस्तेमाल पर सख्ती बरतने को कहा गया। वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय मार्ग पर अवैध कट बनाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एनएचएआई अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button