Sunday, March 22, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeनंदगंज में अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई, रिपोर्ट दर्ज

नंदगंज में अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई, रिपोर्ट दर्ज

गाजीपुर – अवैध रूप से संचालित चिकित्सालयों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील पाण्डेय के निर्देश पर देवकली ब्लॉक के नंदगंज क्षेत्र में कार्रवाई की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली के प्रभारी डॉ. एस. के. सरोज ने 22 मार्च को नंदगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इससे पहले 20 मार्च को नोडल अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामकुमार एवं डॉ. जे. एन. सिंह ने नंदगंज बाजार स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल और बरहपुर के शिव हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान दोनों अस्पताल अपंजीकृत पाए गए और किसी भी निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहे थे। निरीक्षण के समय वहां आठ महिला मरीज भर्ती मिलीं, लेकिन कोई योग्य डॉक्टर मौजूद नहीं था।

साथ ही अस्पतालों में बायोमेडिकल कचरा निस्तारण की व्यवस्था नहीं थी और न ही पर्यावरण तथा अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया था। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित अस्पतालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button