गाजीपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं०) के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली-2025 के वृहद पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ ऐप पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुल 39,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई।
प्रथम प्रोत्साहन राशि 10,000 रुपये विकास खण्ड भांवरकोल के ग्राम पंचायत मनियां के बीएलओ राजेश कुमार राय को प्रदान की गई। द्वितीय स्थान पर विकास खण्ड सादात के चकफरीद की सुनीता देवी को 8,000 रुपये तथा तृतीय स्थान पर विकास खण्ड सैदपुर के ग्राम विक्रमपुर के अजीत सिंह को 6,000 रुपये की धनराशि दी गई।
इसके अतिरिक्त विकास खण्ड करंडा के ग्राम पंचायत श्रीगंज के विन्ध्याचल प्रसाद, बिरनो के ग्राम तरछा के संजय कुमार राजभर, करंडा के मानिकपुर कला के त्रिभुवन सिंह यादव, जखनियां के ग्राम अलीपुर मदार के मुकेश कुमार मौर्या तथा जखनियां के ग्राम परसपुर के अनिल कुमार को 3,000-3,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
जिला प्रशासन ने सभी बीएलओ के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जिम्मेदारी और निष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा जताई।














