
Election Result 2024: नोएडा (गौतमबुद्धनगर) लोकसभा सीट पर मतगणना जारी
नोएडा (गौतमबुद्धनगर) लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा आगे चल रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक, डॉ. महेश शर्मा 1,96,521 वोटों से आगे चल रहे हैं।
डॉ. महेश शर्मा ने तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ा है और वह गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. महेन्द्र नागर से आगे हैं। दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. महेन्द्र नागर हैं। हम आपको चुनाव के नतीजों की पल-पल की जानकारी दे रहे हैं।
समाचार लिखे जाने तक, नोएडा सीट पर 8 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इन 8 राउंड्स में भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा को 196,521 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी डॉ. महेन्द्र नागर को 112,184 वोट और बपसा प्रत्याशी राजेन्द्र शोलांकी को 73,804 वोट मिले हैं।
इस प्रकार, भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा नोएडा सीट पर लगातार बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। पहले राउंड से ही डॉ. महेश शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं और यह बढ़त लगातार बढ़ रही है। विधानसभा अनुसार नतीजों की बात करें तो नोएडा विधानसभा सीट पर डॉ. महेश शर्मा को सबसे अधिक वोट मिल रहे हैं।














