Tuesday, February 10, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर के वॉलीबॉल खिलाड़ी की प्रयागराज में संदिग्ध मौत, हॉस्टल में मिला...

गाजीपुर के वॉलीबॉल खिलाड़ी की प्रयागराज में संदिग्ध मौत, हॉस्टल में मिला शव

ब्रेकिंग – प्रयागराज के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित हॉस्टल में एक युवा वॉलीबॉल खिलाड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह असेंबली के दौरान जूनियर खिलाड़ी जब उसे बुलाने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांककर देखा गया तो खिलाड़ी प्रत्युष राय बेहोशी की हालत में अंदर पड़ा मिला। तुरंत कोच और साथी खिलाड़ी उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रत्युष राय गाजीपुर जिले के सौरी गांव का रहने वाला था और पिछले चार वर्षों से म्योहल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रहकर वॉलीबॉल की ट्रेनिंग ले रहा था। उसके साथ कमरे में रहने वाला रूम पार्टनर ऋषभ कुछ दिनों से अपने गांव गया हुआ था, जिससे घटना के समय वह कमरे में अकेला था। परिवार को सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रत्युष के फूफा डॉ. संतोष के अनुसार, उन्हें सूचना मिली कि हॉस्टल का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। वहीं कोच का कहना है कि हॉस्टल में खिलाड़ी अक्सर कमरे का दरवाजा भीतर से लॉक नहीं रखते हैं। इससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और फिलहाल इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button