गाजीपुर – गहमर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवकली गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक 75 वर्षीय बुजुर्ग किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा भदौरा और गहमर रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर हुआ। मृतक की पहचान देवकली गांव निवासी चेखुर राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चेखुर राम घर से खेत की ओर जा रहे थे, तभी राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।














