गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 7 जनवरी को गाजीपुर जनपद पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला गाजीपुर दौरा होगा। वह गोरखपुर से सड़क मार्ग के जरिए काशी जाते समय गाजीपुर से होकर गुजरेंगे।
जनपद में जगह-जगह होगा भव्य स्वागत
जनपद की सीमा में प्रवेश से लेकर वाराणसी की सीमा कैथी तक विभिन्न स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में दी गई।
जिला कार्यालय में हुई तैयारी बैठक
भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद काशी क्षेत्र में गाजीपुर पहला जिला है, जहां पंकज चौधरी का स्वागत किया जाएगा।
स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तय
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। हैदरगंज से मरदह, सियारामपुर, भड़सर, जंगीपुर, महाराजगंज, नंदगंज, देवकली, सैदपुर और सिधौना तक प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
उन्होंने बताया कि सभी मंडलों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, ताकि स्वागत कार्यक्रम अनुशासित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सुनील कुमार सिंह, पारसनाथ राय, सुनीता सिंह, कालीचरण राजभर, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














