Wednesday, February 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeनन्दगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नन्दगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गाजीपुर – जनपद के थाना नन्दगंज पुलिस टीम ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 27 दिसंबर 2025 को उपनिरीक्षक श्री राजकुमार शुक्ला मय हमराह क्षेत्र में देखभाल व प्रार्थना पत्र की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना नन्दगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 347/2025 धारा 137(2) बीएसएस में नामित अभियुक्त अमित कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियुक्त को रेलवे स्टेशन नन्दगंज से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार यादव पुत्र सरवन यादव, निवासी किशोहरी थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध उक्त मुकदमा पहले से दर्ज था और वह वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलने की बात कही जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button