गाज़ीपुर। विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सूचनाधिकार संरक्षण संगठन की ओर से सकलेनाबाद दुर्गा चौक स्थित जिला कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मदन मोहन सिंह (राजू) ने की।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव अमित अग्रहरि ने मानवाधिकार दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के मौलिक अधिकारों की रक्षा और जागरूकता संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने पदाधिकारियों को संगठन की कार्यप्रणाली एवं जिम्मेदारियों के बारे में मार्गदर्शन भी दिया।
इस अवसर पर जिला महासचिव संदीप अग्रहरि ने संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 15 नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराई।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, उपाध्यक्ष हिमांशु राय, जिला प्रवक्ता संजय वर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील कुमार सोनी, नगर महासचिव राजतिलक, नगर उपाध्यक्ष निरंजन गुप्ता, रामभरत, दुधनाथ बिंद, रूपेश यादव, चंदन कुमार पाल, मनीष पटवा, राजू अग्रहरि, अंकित जायसवाल, प्रशांत शर्मा, अभिषेक सिंह, आशीष कुमार शर्मा, आशुतोष वर्मा सहित वरिष्ठ वक्ता एवं मीडिया प्रभारी विनय तिवारी समेत कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मानवाधिकार संरक्षण, जनजागरूकता तथा संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।














