Friday, February 13, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalदूसरी शादी में धमकी पहली पत्नी ने मचाया हंगामा, फुर्र हुए बाराती

दूसरी शादी में धमकी पहली पत्नी ने मचाया हंगामा, फुर्र हुए बाराती

गाज़ीपुर । पत्नी और एक बच्चे को छोड़कर बिना तलाक लिए पति दूसरी शादी करने लगा। इसका पता चलते ही उसकी पत्नी दर्जनों परिजनों के साथ शनिवार को मौके पर पहुंच गई और हंगामा करते हुए शादी के स्टेज पर बैठे पति को कई तमाचे जड़ दिए। मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी और जांच शुरू कर दी।

मंगलम् पैलेस लान में हो रही थी शादी

मरदह थाना के ठीक सामने स्थित मंगलम् पैलेस लान में शनिवार देर रात मऊ जिले के सराया लखंसी थाना क्षेत्र के खावपुर तेन्दुली गांव निवासी 40 वर्षीय अनील राम पुत्र रामदेव राम बारात लेकर पहुंचे थे। रस्में चल ही रही थीं कि तभी हंगामा शुरू हो गया।

पहली पत्नी बच्चे के साथ पहुंची

इसी दौरान मऊ जिले के ही कोपागंज थाना क्षेत्र के जयरामगढ़ गांव की शशीकला देवी अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ धमकी देते और शादी का विरोध करते हुए मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्टेज पर ही अनील को तमाचा जड़ दिया, जिससे हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी पक्षों को थाने ले जाकर दो घंटे समझाने के बाद शांत कराया।

पहली पत्नी का आरोप — बिना तलाक दूसरी शादी

थाना प्रभारी संतराम यादव के अनुसार, शशीकला देवी ने आरोप लगाया कि अनील राम बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर रहा था, जबकि दोनों के बीच कोर्ट में मामला विचाराधीन है। ऐसे में कोर्ट के निर्णय के बिना अनील दूसरी शादी नहीं कर सकते।

दुल्हन पक्ष ने भी तोड़ा रिश्ता

तीसरे पक्ष रामकिशुन राम (लड़की के पिता) ने यह हंगामा देखकर अपनी बेटी अंजू कुमारी की शादी कराने से इंकार कर दिया और मौके पर ही रिश्ता तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि अंजू पहले शादीशुदा थी और उसकी पहली शादी कासीमाबाद कोतवाली क्षेत्र के मड़ही गांव में हुई थी, लेकिन रिश्ता नहीं चलने पर 2 दिसंबर को कोर्ट से तलाक हो गया था। इसके बाद दूसरी शादी की तैयारी की गई थी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button