गाजीपुर – बड़े हर्ष और उल्लास के साथ यह जानकारी दी जाती है कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के संयुक्त समन्वय से जनपद गाजीपुर में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 06 से 08 दिसम्बर 2025 तक जिला खेल कार्यालय, नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में आयोजित हो रही है।
मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल का स्वागत क्रीड़ा अधिकारी, गाजीपुर द्वारा बुके देकर किया गया। विशिष्ट अतिथियों में राजेश कुमार सिंह (उ.प्र. कबड्डी एसोसिएशन), श्री दिलीप कुमार (जिला युवा कल्याण अधिकारी, गाजीपुर), टुर्नामेंट डायरेक्टर सुरेश कुमार सिंह, कबड्डी एसोसिएशन से अकरम अहमद, दशरथ पाल, श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह, नफीस अहमद, योगेंद्र कुमार एवं स्टेडियम के समस्त प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
उद्घाटन मैच में प्रयागराज की दमदार जीत
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच प्रयागराज और बस्ती के मध्य खेला गया, जिसमें प्रयागराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39–15 अंकों से जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट तालमेल और फुर्ती ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
अन्य मुकाबलों में खिलाड़ियों का जलवा
अन्य मैचों में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। चित्रकूट धाम बनाम देवीपाटन मंडल के मुकाबले में देवीपाटन मंडल ने 35–18 अंकों से जीत हासिल की।
आगरा छात्रावास और गोरखपुर मंडल के मैच में आगरा छात्रावास 19–05 अंकों से विजयी रही।मेरठ और अलीगढ़ मंडल के बीच हुए रोमांचक मैच में मेरठ ने 41–35 से मुकाबला जीता।वहीं आगरा और बरेली मंडल के मैच में आगरा मंडल ने 29–11 से शानदार जीत प्राप्त की।यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों की प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।














