Sunday, November 16, 2025
Your Dream Technologies
HomeBiharबिहार में नई सरकार गठन की तैयारियाँ तेज़, NDA दलों की बैठकों...

बिहार में नई सरकार गठन की तैयारियाँ तेज़, NDA दलों की बैठकों का दौर जारी

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। सरकार बनने से पहले बीजेपी नेताओं और सहयोगी दलों के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है। रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री और बिहार के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भी धर्मेंद्र प्रधान से भेंट की। इन मुलाकातों के दौरान सरकार गठन और मंत्रिमंडल में भागीदारी को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में बीजेपी नेता विनोद तावड़े भी मौजूद थे।

सहयोगियों का प्रदर्शन और सीटों का गणित
इस चुनाव में बीजेपी के सहयोगी दलों में सबसे बेहतर प्रदर्शन चिराग पासवान की पार्टी ने किया। LJP(RV) ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा और 19 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने छह में से चार सीटें जीतीं, जबकि HAM के जीतनराम मांझी की पार्टी ने छह में से पाँच सीटों पर जीत हासिल की।
इस प्रकार एनडीए ने बिहार में प्रचंड बहुमत हासिल किया और कुल 202 सीटें अपने खाते में दर्ज कीं।

BJP – 89 सीटें

JDU – 85 सीटें

LJP(RV) – 19 सीटें

HAMS – 5 सीटें

RLK (कुशवाहा) – 4 सीटें

सरकार गठन के लिए पीएम आवास पर साढ़े तीन घंटे की बैठक
बिहार में नई सरकार के स्वरूप को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर महत्वपूर्ण बैठक हुई, जो लगभग तीन घंटे चली। इसी बीच खबर है कि सोमवार को नीतीश कुमार अपनी अंतिम मंत्रिपरिषद की बैठक में विधानसभा को भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं और इसके बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

नए मंत्रिमंडल का खाका लगभग तैयार
सूत्रों के अनुसार नए मंत्रिमंडल में बीजेपी कोटे से 15–16 मंत्रियों को जगह मिल सकती है। जेडीयू की ओर से मुख्यमंत्री के साथ कुल 14 मंत्री शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। चिराग पासवान की पार्टी के तीन नेताओं को मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है। वहीं मांझी और कुशवाहा की पार्टियों से एक-एक मंत्री के शामिल होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त भाजपा नेताओं दिलीप जायसवाल और सम्राट चौधरी को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं और दोनों ने नीतीश कुमार से मुलाकात भी की है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button