Sunday, February 1, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeमरदह क्षेत्र में भीषण चोरी से लोगों में दहशत

मरदह क्षेत्र में भीषण चोरी से लोगों में दहशत

गाज़ीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के दुर्खशी गांव में बीती रात हुई चोरी की घटना ने गांववासियों में भय और असुरक्षा की भावना को गहरा दिया है। जानकारी के अनुसार अमरनाथ यादव का परिवार रात लगभग 10 बजे भोजन कर अपने-अपने कमरों में सोने चला गया था। अमरनाथ अपनी माता के साथ बरामदे में सो रहे थे, जबकि घर की महिलाएं और बच्चे अलग-अलग कमरों में थे।रात करीब साढ़े तीन बजे अमरनाथ की नींद अचानक खुली तो उन्होंने देखा कि कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। अटैची, बक्सा और बैग खुले पड़े थे और उनमें रखा सामान गायब था। उन्होंने तुरंत शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी लालबहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल चोरी की वारदात ने गांववासियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गश्त की कमी के कारण अपराधी लगातार सक्रिय हो रहे हैं और लोगों में असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button