HomeCrimeगाजीपुर हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे असिस्टेंट हेल्पर...

गाजीपुर हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे असिस्टेंट हेल्पर की मौत

गाजीपुर – महाराजगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार सिंगेरा मरदह निवासी शुभम कुमार सिंह (पुत्र शिवाजी सिंह) रेलवे में असिस्टेंट हेल्पर के पद पर कार्यरत थे। सुबह ड्यूटी के दौरान वे रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments