HomeLocalजिलाधिकारी व एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी व एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

गाजीपुर – जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने जिला कारागार गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार चिकित्सालय, महिला एवं पुरुष बैरक, रसोईघर और हवालात कार्यालय का विस्तार से जायजा लिया।जिलाधिकारी ने बैरकों में रह रहे बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। कुछ कैदियों ने अपनी समस्याएं बताईं, जिनके समाधान हेतु जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को तत्काल निर्देश दिए। उन्होंने जेल अस्पताल में जाकर वहां तैनात चिकित्साकर्मियों से उपलब्ध दवाओं, उपकरणों और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।इसके बाद रसोईघर में जाकर कैदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। जिलाधिकारी ने महिला और अल्पवयस्क बैरक का भी निरीक्षण कर वहां रह रही बंदियों से बातचीत की और उनके हालचाल लिए। हवालात कार्यालय में जाकर अभिलेखों की भी जांच की गई।निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने नियंत्रण कक्ष में जाकर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल परिसर में किसी भी दशा में मोबाइल या अन्य अवैध उपकरणों का प्रवेश न हो। इसके लिए रोस्टर बनाकर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए। उन्होंने महिला बैरकों में दी जा रही सुविधाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments