HomeCrimeजमीन के विवाद में बेटे ने की मां-बाप और बहन की निर्मम...

जमीन के विवाद में बेटे ने की मां-बाप और बहन की निर्मम हत्या, गांव में सनसनी

गाजीपुर – जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डीलिया में रविवार दोपहर करीब 1 बजे जमीन के विवाद ने दिल दहला देने वाला रूप ले लिया। अभय यादव (40 वर्ष) ने पारिवारिक कलह के चलते अपने पिता शिवराम यादव (65 वर्ष), मां जमुनी देवी (60 वर्ष) और बहन कुसुम देवी (36 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा और अपर पुलिस अधीक्षक नगर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया है। फील्ड यूनिट और अन्य जांच टीमें मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही हैं।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अन्य विधिक कार्रवाई जारी है। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है और प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments