Thursday, July 31, 2025
Your Dream Technologies
HomeLocalबैजनाथ तिवारी और मनोज यादव तीसरी बार निर्विरोध चुने गए ग्राम विकास...

बैजनाथ तिवारी और मनोज यादव तीसरी बार निर्विरोध चुने गए ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारी

गाजीपुर। ग्राम विकास अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश जनपद शाखा गाजीपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव बुधवार को विकास खंड सदर के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समयानुसार आयोजित हुआ, जिसमें संघ के जिला मंत्री मनोज यादव ने पिछले दो वर्षों की आय-व्यय और कार्यवृत्ति पर विस्तार से जानकारी दी। अधिवेशन में प्रांतीय प्रवक्ता विनीत कुमार राय ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।चुनाव प्रक्रिया राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इं. सुरेन्द्र प्रताप यादव और अरुण सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी के रूप में अरुण सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में सुभाष सिंह को नामित किया गया। संघ के संविधान के अनुसार जब चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, तो सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से पूर्व कार्यकारिणी को तीसरी बार पुनः निर्विरोध रूप से चुना गया।चुनाव उपरांत जिलाध्यक्ष बैजनाथ तिवारी और जिलामंत्री मनोज यादव का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद परिषद के जिलाध्यक्ष इं. सुरेन्द्र प्रताप यादव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।नव निर्वाचित कार्यकारिणी में बैजनाथ तिवारी जिलाध्यक्ष, मनोज यादव जिलामंत्री, राजनाथ पाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजीत गौतम उपाध्यक्ष, विनीत राय प्रांतीय प्रतिनिधि, शैलेन्द्र प्रताप सिंह संगठन मंत्री, अजय प्रकाश कोषाध्यक्ष, शशि कुमार मीडिया प्रभारी, और धनंजय कुमार व चंद्रिका प्रसाद संरक्षक के रूप में चुने गए।कार्यक्रम में जिले के सभी विकास खंडों से भारी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता बैजनाथ तिवारी ने की और संचालन मनोज यादव ने किया।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button