HomeNationalगाजीपुर: झोपड़ी में आग लगने से भैंस की मौत, पाड़िया झुलसी, मासूम...

गाजीपुर: झोपड़ी में आग लगने से भैंस की मौत, पाड़िया झुलसी, मासूम बच्ची ने बचाई जान

गाजीपुर – कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा गांव में मंगलवार दोपहर एक झोपड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। यह झोपड़ी गांव के निवासी पारस चौहान की थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

झोपड़ी में बंधी एक भैंस जिंदा जल गई, जबकि एक पाड़िया गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के वक्त झोपड़ी में एक मासूम बच्ची भी मौजूद थी, जो किसी तरह समय रहते बाहर निकल आई, जिससे उसकी जान बच गई। बच्ची की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर दौड़े और आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

सूचना मिलते ही हल्का लेखपाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। आग लगने की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments