HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: जातिसूचक टिप्पणी पर करंडा के एडीओ पंचायत निलंबित, हाईकोर्ट से मिला...

गाजीपुर: जातिसूचक टिप्पणी पर करंडा के एडीओ पंचायत निलंबित, हाईकोर्ट से मिला स्टे


गाजीपुर | करंडा ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) उदित नारायण यादव को जातिसूचक टिप्पणी करना भारी पड़ गया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की शिकायत के बाद पंचायती राज निदेशक अमित कुमार सिंह ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

आरोप है कि अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से जातिसूचक और आपत्तिजनक भाषा में बातचीत की, जिसकी शिकायत भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार ने लिखित रूप में निदेशक को दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए निदेशक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी कर दिए।

हालांकि, निलंबन के इस आदेश के बाद अब मामले ने नया मोड़ ले लिया है। उदित नारायण यादव ने दावा किया है कि उन्होंने 23 अप्रैल को ही इलाहाबाद उच्च न्यायालय से इस प्रकरण में स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था। ऐसे में प्रशासनिक कार्रवाई और न्यायिक आदेश के बीच अब टकराव की स्थिति बन गई है।


- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments