Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGभारतीय जनता पार्टी दिलदारनगर मंडल की संविधान गौरव अभियान बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी दिलदारनगर मंडल की संविधान गौरव अभियान बैठक संपन्न

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी दिलदारनगर मंडल की बैठक संविधान गौरव अभियान के तहत नगर के एक निजी मैरिज हॉल में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई।

मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने संविधान में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के सशक्तिकरण और उनके प्रतिनिधित्व के लिए विशेष प्रावधान किए। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब के सिद्धांतों का सम्मान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंग्रेजी कानूनों को हटाकर भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा और साक्ष्य अधिनियम लागू कर नए भारत का निर्माण किया है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश अकेला ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को हिंदू बिल कोड के माध्यम से सम्मान और समानता दिलाने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को 33% आरक्षण देकर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में सशक्तिकरण किया गया है।

अकेला ने यह भी कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाकर भारतीय जनता पार्टी ने आतंकवाद समाप्त कर शांति स्थापित की है।

इस कार्यक्रम में राजेंद्र राजभर, मंजू देवी, अनिल सिंह, राजेंद्र राय, विजय राजभर, उमेश पांडे, गुड्डू प्रजापति, मिथिलेश, पप्पू सिंह प्रधान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामप्रवेश कुशवाहा और दीपक गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button