HomeCrimeइंदिरापुरम घड़ी शोरूम में 3 करोड़ की चोरी, लापरवाही पर कोतवाल और...

इंदिरापुरम घड़ी शोरूम में 3 करोड़ की चोरी, लापरवाही पर कोतवाल और चौकी प्रभारी निलंबित

इंदिरापुरम के अहिंसाखंड स्थित एक घड़ी शोरूम में तीन करोड़ रुपये से अधिक की चोरी के मामले में पुलिस आयुक्त ने सख्त कार्रवाई की है। इस घटना के बाद इंदिरापुरम के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार दीक्षित और कनावनी चौकी प्रभारी लालचंद कनौजिया को निलंबित कर दिया गया है।

चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस ने अब दो और टीमें गठित की हैं। डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि निलंबन के बाद दोनों अधिकारियों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की गई और टीमें सक्रिय रूप से गिरोह की पहचान में जुटी हैं।

घटना की बात करें तो गाजियाबाद के अहिंसा खंड दो स्थित एक ब्रांडेड कंपनी के घड़ी शोरूम का शटर उखाड़कर चोरों ने लगभग तीन करोड़ रुपये की घड़ियां चोरी कर ली थीं। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसमें छह से सात चोर स्पष्ट रूप से नजर आ रहे थे।

शोरूम के मैनेजर नकुल शर्मा ने बताया कि रात में शोरूम बंद कर चले जाने के बाद, सुबह वापस आने पर शटर उखड़ा हुआ मिला। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तो देखा कि शोरूम में सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। फुटेज में दो चोर शोरूम के अंदर चोरी करते और बाकी चोर बाहर खड़े नजर आए। पीड़ित ने बताया कि चोर ब्रांडेड कंपनी की सभी घड़ियों को लेकर फरार हो गए, जिनकी कुल कीमत तीन करोड़ रुपये से अधिक है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments