Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeLocal2 लड़कियां थाने पहुंची, शर्माते हुए SHO से बताई दिल की बात,...

2 लड़कियां थाने पहुंची, शर्माते हुए SHO से बताई दिल की बात, और अड़ गईं जिद पर, फूल गए पुलिस के हाथ-पांव

राजस्थान के पाली जिले के जैतपुर थाने में रविवार को एक अनोखा मामला सामने आया। दो लड़कियां पुलिस स्टेशन पहुंचीं और थानेदार से शर्माते हुए अपने दिल की इच्छा जताते हुए शादी करवाने की गुहार लगाई। एसएचओ भी दोनों की बातें सुनकर हैरान रह गए। थानेदार ने दोनों लड़कियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानीं। आइए जानते हैं, फिर क्या हुआ?

राजस्थान के पाली जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दो लड़कियों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। रविवार को दोनों पुलिस स्टेशन पहुंच गईं और पुलिस से शादी करवाने की गुहार लगाने लगीं। पुलिस भी उनकी जिद देखकर हैरान रह गई। मामला पाली जिले के जैतपुर थाने का है। थानेदार ने दोनों लड़कियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानीं और शादी करवाने का अनुरोध करती रहीं। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी और बाद में दोनों को पाली स्थित सखी सेंटर पर लाया गया, जहां उनकी काउंसिलिंग की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि दोनों लड़कियां पड़ोसी हैं। एक 20 साल की है जबकि दूसरी 25 वर्ष की है। पहले दोनों में दोस्ती हुई और यही दोस्ती अब प्यार में बदल गई है। जब दोस्ती प्यार में बदली, तो उन्होंने शादी करने का फैसला किया। परिवार के डर से दोनों जैतपुर थाने पहुंच गईं और थाना प्रभारी से शादी करवाने की बात कही। एक बार तो थाना प्रभारी को भी उनकी अर्जी पर भरोसा नहीं हुआ।

“सर! हमारी शादी करवा दो”
दोनों लड़कियों ने एसएचओ के सामने अपने प्यार का इजहार किया और शादी करने की इच्छा जताई। एसएचओ ने पहले तो उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब लड़कियां अपनी जिद पर अड़ी रहीं, तो उनके परिजनों से फोन पर बात कराई गई। फिर भी दोनों लड़कियां टस से मस नहीं हुईं। उन्होंने घर जाने से भी इनकार कर दिया। अंत में, थक-हारकर पुलिस ने शाम को दोनों को पाली स्थित सखी सेंटर पर काउंसिलिंग के लिए भेज दिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button