Wednesday, February 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalगाजीपुर व जंगीपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, भाजपा जिला...

गाजीपुर व जंगीपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, भाजपा जिला प्रभारी ने किया सघन दौरा

गाजीपुर। भाजपा जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने मंगलवार को मतदाता सूची विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए गाजीपुर और जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। जंगीपुर विधानसभा के पलहीपुर, बरेंदा, बिहरा और अराजी ओडासन सहित कई शक्ति केन्द्रों पर उन्होंने बीएलए-1 की उपस्थिति में बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 तथा संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद उन्होंने गाजीपुर सदर विधानसभा के तलवल, हरिहरपुर, सराय शरीफ और नन्दगंज क्षेत्रों का भ्रमण कर बूथ स्तर पर चल रही गतिविधियों की समीक्षा की। डॉ. त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे 11 दिसंबर तक सक्रिय रूप से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में शामिल रहें और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाने में सहयोग करें। साथ ही उन्होंने कहा कि फर्जी या दोहरे नामों को हटाकर सूची के शुद्धिकरण में कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, जिससे आगामी चुनावों के लिए सटीक और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार हो सके।

बैठक के दौरान जिला महामंत्री अवधेश राजभर, संकठा प्रसाद मिश्र, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, शिवमुनि चौहान, सुनील कुशवाहा, काशी चौहान, बलवंत बिंद, गोपाल राय, मन्नू राजभर, राजेश चौहान, प्रमोद राय, अभिनय सिंह,मुरली कुशवाहा, भानु जायसवाल और विपिन चौरसिया सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button