Saturday, August 2, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsयुवा शक्ति को मिलेगा मंच: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में हिस्सा...

युवा शक्ति को मिलेगा मंच: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में हिस्सा लेंगे

गाजीपुर – हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय,जमानियां गाजीपुर के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिला है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा माय भारत इनिशिएटिव के तहत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम की शुरुआत 25 नवंबर से माय भारत पोर्टल पर होगी।

इस आयोजन के अंतर्गत दो चरणों में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी:

  1. डिजिटल क्विज: 15-29 वर्ष के युवा 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक मेरा युवा भारत प्लेटफॉर्म पर आयोजित प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर अपनी समझ का प्रदर्शन करेंगे।
  2. निबंध और ब्लॉग लेखन: पहले चरण के विजेताओं को “तकनीक के जरिए विकसित भारत”, “युवाओं को सशक्त बनाना” जैसे विषयों पर निबंध लिखने का मौका मिलेगा।

पुरस्कार:

प्रथम पुरस्कार: ₹1,00,000

द्वितीय पुरस्कार: ₹75,000

तृतीय पुरस्कार: ₹50,000
साथ ही, 200 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं इन विषयों में भाग ले सकते हैं: कला, विज्ञान, भूगोल, हिंदी, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र। इच्छुक छात्र विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित विभागों से संपर्क कर सकते हैं।
मीडिया प्रभारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने इस जानकारी को साझा करते हुए अधिकतम भागीदारी का आह्वान किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button