गाज़ीपुर – कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिसुनपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनबरसा गांव निवासी 25 वर्षीय छोटू बिंद पुत्र बच्चू बिंद के रूप में हुई है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।














