Tuesday, March 10, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeब्लैकमेलिंग और बदनामी के डर से युवक ने की आत्महत्या

ब्लैकमेलिंग और बदनामी के डर से युवक ने की आत्महत्या

गाजीपुर – नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के असांव गांव में बेइज्जती और ब्लैकमेलिंग से परेशान एक युवक ने अपने दोस्त के घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई चादर को कब्जे में लेकर कमरे को सील कर दिया गया है।

मृतक की पहचान गगरन गांव निवासी 22 वर्षीय गुलशन गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुलशन होली के मौके पर घर आया हुआ था और कुछ दिनों बाद उसे सीआईएसएफ की परीक्षा देने जाना था।

मृतक के छोटे भाई संजीव गुप्ता के अनुसार, गांव के कुछ लोगों ने गुलशन पर फर्जी छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी थी। इसके बाद आरोपी उससे पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे और पैसे न देने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे।

इन आरोपों और सामाजिक बदनामी के डर से गुलशन काफी मानसिक तनाव में था। पुलिस और विरोधी पक्ष के डर से वह असांव में अपने एक दोस्त के घर छिपकर रह रहा था। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के कारण उसने यह कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button