गाजीपुर – कासिमाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को उ0नि0 सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 75/26 से संबंधित आरोपी को कासिमाबाद बाजार से पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन कुमार (21) पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ राम, निवासी ग्राम साधापुर, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।














