
श्रावण सोमवार को भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। अगर आप अपनी राशि के अनुसार भोलेनाथ की पूजा करें तो शिवजी अत्यंत प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से कि श्रावण माह में राशि अनुसार भोलेनाथ की पूजा कैसे करें:
- मेष राशि:
 शिव जी का अभिषेक गाय के कच्चे दूध में शहद मिलाकर करें। इसके बाद चंदन और सफेद पुष्प चढ़ाएं और ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र का जप 11, 21, 51, या 108 बार करें। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
- वृष राशि:
 शिव शंकर का दही से अभिषेक करें। सफेद फूल और बेलपत्र चढ़ाएं। इससे धन, पशु, भवन, और वाहन की प्राप्ति होती है।
- मिथुन राशि:
 गन्ने के रस से भोलेनाथ का अभिषेक करें। शिवजी को भांग, धतूरा, और बेलपत्र अर्पित करें। शिव चालीसा का पाठ भी करें। इससे सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
- कर्क राशि:
 दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करें। आंक के श्वेत फूल, धतूरा, और बेलपत्र चढ़ाएं। रुद्राष्टक का पाठ करें। इससे मन शांत होता है और शुभ कार्यों की प्रेरणा मिलती है।
- सिंह राशि:
 मधु या गुड़ युक्त जल से अभिषेक करें। कनेर का पुष्प और लाल रंग का चंदन अर्पित करें। ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जप करें। इससे सेहत संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
- कन्या राशि:
 गन्ने के रस से अभिषेक करें। शिवजी को भांग, दुर्वा, पान, और बेलपत्र चढ़ाएं। ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें। शीघ्र ही मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
- तुला राशि:
 गाय के घी, इत्र, या मिश्री मिले दूध से अभिषेक करें। सफेद फूल चढ़ाएं। दही, शहद, या श्रीखंड का प्रसाद चढ़ाएं। भगवान शिव के सहस्त्रनाम का जाप करें। इससे सुख-समृद्धि और लक्ष्मी का आगमन होता है।
- वृश्चिक राशि:
 पंचामृत या शहद युक्त जल से अभिषेक करें। लाल फूल और लाल चंदन चढ़ाएं। बेलपत्र या बेल की जड़ चढ़ाने से सफलता मिलती है। रुद्राष्टक का पाठ करें।
- धनु राशि:
 दूध में हल्दी या पीला चंदन मिलाकर अभिषेक करें। पीले रंग के फूल चढ़ाएं। खीर का भोग लगाएं। ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र का जप और शिव चालीसा का पाठ करें।
- मकर राशि:
 नारियल के पानी या गंगा जल से अभिषेक करें। त्रयंबकेश्वर का ध्यान करते हुए बेलपत्र, धूतरा, शमी के फूल, भांग, और अष्टगंध अर्पित करें। उड़द से बनी मिठाई का भोग लगाएं। नीले कमल का फूल अवश्य चढ़ाएं।
- कुंभ राशि:
 नारियल के पानी, सरसों के तेल, या तिल के तेल से अभिषेक करें। शिवाष्टक का पाठ करें। शमी के फूल अर्पित करें। इससे बिगड़े काम बनेंगे और धन-समृद्धि में वृद्धि होगी।
- मीन राशि:
 केसर मिश्रित जल से जलाभिषेक करें। पंचामृत, दही, दूध, और पीले पुष्पों का प्रयोग करें। ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र का जप और शिव चालीसा का पाठ करें। इससे जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं।
ज्योतिष शास्त्र, वास्तुशास्त्र, वैदिक अनुष्ठान, एवं सभी धार्मिक कार्यों के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री,
संपर्क सूत्र: 9993652408, 7828289428





 
                                    










