Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGब्रेकिंग : पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ कुख्यात हत्यारोपी विवेक सिंह

ब्रेकिंग : पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ कुख्यात हत्यारोपी विवेक सिंह

गाजीपुर: कोतवाली जमानिया पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश विवेक सिंह को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक आलाकत्ल, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत 30 मई 2025 की सुबह प्रभारी निरीक्षक जमानिया अपनी टीम के साथ अभियुक्त विवेक सिंह को आलाकत्ल की बरामदगी हेतु ग्राम देवुड़ी ले गए थे। विवेक सिंह, ग्राम जलालपुर थाना कन्दवा जनपद चंदौली का निवासी है और उस पर मुकदमा संख्या 208/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

बरामदगी के दौरान अभियुक्त ने अचानक पहले से मौके पर छिपाकर रखे गए तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में संतुलित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली विवेक सिंह के बाएं पैर में लगी और वह घायल हो गया। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी जमानिया भेजा गया।

पूछताछ में विवेक सिंह ने स्वीकार किया कि उसका मृतक विनोद से पुराना विवाद था और उसने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या की थी। जेल से बचने के लिए उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button