Friday, January 16, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsप्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष बने विनोद पाण्डेय

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष बने विनोद पाण्डेय

गाज़ीपुर – शहर स्थित एक प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान में प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की उपस्थिति में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार विनोद पाण्डेय को सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन हमेशा पत्रकारों के मान-सम्मान, सुरक्षा और हितों के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने पत्रकारों से अपनी मर्यादा और जिम्मेदारियों का ध्यान रखते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता करने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक अखिलानंद तिवारी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रत्येक पत्रकार के अधिकारों और हितों की रक्षा करना है।

पूर्वांचल प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय सिंह ने कहा कि गाज़ीपुर से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और यह क्षेत्र उनकी कर्मभूमि रहा है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विनोद पाण्डेय ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे तथा पत्रकारों की आवाज़ को हर मंच पर मजबूती से उठाएंगे।

बैठक में वसीम रज़ा को महामंत्री, प्रदीप शर्मा “मोनू” को सहसचिव तथा शिवेश कुमार पाण्डेय, पंकज और अनिल कुमार को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button