Sunday, April 12, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsसामाजिक क्रांति महोत्सव आयोजित, बाबा साहब के विचारों पर चलने का आह्वान

सामाजिक क्रांति महोत्सव आयोजित, बाबा साहब के विचारों पर चलने का आह्वान

गाज़ीपुर – बिरनो क्षेत्र के चांदपुर गांव में रविवार को सामाजिक क्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सब मिलकर उनके सपनों का समतामूलक और आधुनिक भारत बनाने की दिशा में कार्य करें।

विशिष्ट अतिथि एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि डॉ. आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन के महान प्रेरणास्रोत थे। उनके द्वारा निर्मित संविधान ने समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सम्मान और अधिकार दिलाया।

वक्ता सुबास राम ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा और संघर्ष के बल पर इतिहास रचा, जो आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम का संचालन अंगद यादव ने किया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी हरेंद्र यादव उर्फ लालू ने निभाई। अध्यक्षता श्यामलाल बॉसफोर ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button