Vidhan Sabha Chunav 2026 Phase 1 Voting LIVE Updates: देश में विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत आज केरल, असम और पुडुचेरी में मतदान जारी है। तीनों राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जा रहे हैं।
इस चरण में केरल की 140 सीटों, असम की 126 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव में लाखों मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतों की गिनती 4 मई को की जाएगी।
PM मोदी ने मतदाताओं से की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने खास तौर पर युवाओं और महिलाओं से आगे आकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की बात कही।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रिकॉर्डतोड़ मतदान लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूती देगा।
केरल में अभिनेता मोहनलाल ने डाला वोट
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में अभिनेता मोहनलाल ने मुदवनमुगल स्थित पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया। वहीं नेमोम सीट से एलडीएफ उम्मीदवार और मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने भी अपना वोट डाला।
असम में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान
असम में मतदान को शांतिपूर्ण बनाने के लिए करीब 1.5 लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। राज्य के 35 जिलों में 31,940 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 722 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनके भविष्य का फैसला मतदाता करेंगे।
#WATCH | Kochi, Keralam: Preparations underway for Mock poll for the Keralam Assembly Elections. Visuals from SNDP Nursery School, polling Station, where the mock poll will begin. Congress MP Hibi Eden will cast his vote here. pic.twitter.com/zuK6LvkvPJ
— ANI (@ANI) April 9, 2026
केरल में 2.71 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला
केरल में कुल 2.71 करोड़ मतदाता मतदान के पात्र हैं। इनमें
1.32 करोड़ पुरुष
1.39 करोड़ महिलाएं
273 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
यहां मुख्य मुकाबला एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए के बीच माना जा रहा है।
#WATCH | Kochi, Keralam: Preparations underway for Mock poll for the Keralam Assembly Elections. Visuals from SNDP Nursery School, polling Station, where the mock poll will begin. Congress MP Hibi Eden will cast his vote here. pic.twitter.com/zuK6LvkvPJ
— ANI (@ANI) April 9, 2026
पुडुचेरी में 294 उम्मीदवार मैदान में
पुडुचेरी में करीब 9.5 लाख मतदाता आज 294 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। यहां मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन के बीच है। मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
उपचुनावों के लिए भी मतदान
इसके अलावा कर्नाटक के दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट, नागालैंड के कोरिडांग और त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए भी मतदान जारी है।
लोकतंत्र का महापर्व
देश के इन तीन अहम क्षेत्रों में आज लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक तैयारियां की हैं, जबकि राजनीतिक दलों की नजर अब मतदाताओं के फैसले पर टिकी हुई है।














