Friday, February 13, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalगाजीपुर में वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के बलिदान को किया गया...

गाजीपुर में वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के बलिदान को किया गया नमन

गाजीपुर – सत्य और धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादों बाबा फतेह सिंह (6 वर्ष) और बाबा जोरावर सिंह (9 वर्ष) के 321वें बलिदान दिवस वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने की। इस दौरान वीर बाल शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नागरिकों में नैतिक मूल्यों के विकास के लिए इतिहास और आदर्शों को प्रेरणा मानते हैं। बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने देश और धर्म के लिए जो अद्वितीय बलिदान दिया, वह साहस, आत्मसम्मान और धर्मनिष्ठा का शाश्वत संदेश देता है। उन्होंने साहिबजादों के बलिदान से जुड़ा प्रसंग बताते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में भी उन्होंने धर्म से समझौता नहीं किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि इन वीर बालकों के बलिदान का इतिहास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा राष्ट्र बनाना है जहां धर्म की रक्षा के लिए किसी और बालक को बलिदान न देना पड़े। पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय ने कहा कि किसी देश का इतिहास उसका दर्शन होता है और वीर बालकों के बलिदान को अमर बनाने का कार्य किया गया है।

संगोष्ठी को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया।

इसके पश्चात भाजपा पदाधिकारियों ने लाल दरवाजा स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर वीर बाल शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button